• Reporter Signup
  • Privacy Policy
  • Contact
  • e-paper
    • सप्ताहिक
    • गोपालगंज
    • पुणे
  • भाषा चुनें
    • मराठी
    • हिंदी
Tuesday, August 16, 2022
  • Login
  • Register
Hindi e news Paper Online | Latest News Hindi | VSRS News
  • Home
  • विश्व
  • देश
  • राज्य
    • महाराष्ट्र
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिसा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगना
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्यप्रदेश
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचलप्रदेश
  • राजनीति
  • ख़बरनामा
  • खेल
  • संस्कृति
  • संपादकीय
  • वारदात
  • मुंबई
  • पुणे शहर
  • पुणे ग्रामीण
  • पिंपरी चिंचवड़
  • गोपालगंज
  • युवा जगत
  • महिला जगत
  • पर्यावरण
  • MORE
    • व्यापार जगत
    • आप का विचार
    • तंत्रज्ञान
    • मनोरंजन
    • आरोग्य
    • poll & survey
    • Video News
    • Public Reporter News
    • Contact
No Result
View All Result
  • Home
  • विश्व
  • देश
  • राज्य
    • महाराष्ट्र
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिसा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगना
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्यप्रदेश
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचलप्रदेश
  • राजनीति
  • ख़बरनामा
  • खेल
  • संस्कृति
  • संपादकीय
  • वारदात
  • मुंबई
  • पुणे शहर
  • पुणे ग्रामीण
  • पिंपरी चिंचवड़
  • गोपालगंज
  • युवा जगत
  • महिला जगत
  • पर्यावरण
  • MORE
    • व्यापार जगत
    • आप का विचार
    • तंत्रज्ञान
    • मनोरंजन
    • आरोग्य
    • poll & survey
    • Video News
    • Public Reporter News
    • Contact
No Result
View All Result
Hindi e news Paper Online | Latest News Hindi | VSRS News
Home पिंपरी चिंचवड़

Maharashtra News: एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री…देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली

admin by admin
2022/06/30 19:06:24
in पिंपरी चिंचवड़, पुणे, पुणे ग्रामीण, पुणे शहर, महाराष्ट्र, राजनीति, राज्य
128 3
0
Maharashtra News: एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री…देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली
49
SHARES
816
VIEWS
Share on FacebookShare on Twittershare on whatapp

मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने आज शाम 7.30 बजे एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ दिलायी। जबकि देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री पद के लिए शपथ दिलायी गई। मुंबई के राजभवन दरबार हॉल में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर भाजपा कई सीनियर नेता,विधायक मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह के चलते देवेंद्र फडणवीस सरकार में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि मोदी ने फडणवीस को दो बार फोन करके सरकार में शामिल होने के लिए कहा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने भी ट्विट करके फडणवीस के सरकार में शामिल होने के लिए जानकारी दी।

ऑटो रिक्शा के ड्राइवर से मंत्री तक का सफर
महाराष्ट्र में 9 फरवरी 1964 को जन्मे एकनाथ शिंदे सतारा जिले के पहाड़ी जवाली तहसील से आते हैं और मराठी समुदाय से हैं। एकनाथ शिंदे ने 11वीं कक्षा तक ठाणे में ही पढ़ाई की और इसके बाद वागले एस्टेट इलाके में रहकर ऑटो रिक्शा चलाने लगे। ऑटो रिक्शा चलाते-चलाते एकनाथ शिंदे अस्सी के दशक में शिवसेना से जुड़े गए और पार्टी के एक आम कार्यकर्ता के तौर पर अपना सियासी सफर शुरू किया है।

ठाणे जिले के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिनती
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे ठाणे जिले के सबसे प्रभावशाली नेताओं में एकनाथ शिंदे की गिनती होती है। लोकसभा का चुनाव हो या नगर निकाय का, ठाणे में जीत के लिए एकनाथ शिंदे का साथ जरूरी माना जाता है। हालांकि, एकनाथ शिंदे ने शिवसेना में जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर काम किया और ठाणे के प्रभावशाली नेता आनंद दीघे के उंगली पकड़कर आगे बढ़े। एकनाथ शिंदे 1997 में ठाणे महानगर पालिका से नगरसेवक चुने गए और 2001 में पालिका सदन में विपक्ष के नेता बन। इसके बाद दोबारा साल 2002 में दूसरी बार निगम पार्षद बने। इसके अलावा तीन साल तक पॉवरफुल स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य रहे। हालांकि, दूसरी बार पार्षद चुने जाने के दो साल बाद ही विधायक बन गए, लेकिन शिवसेना में सियासी बुलंदी साल 2000 के बाद छू सके।

ठाणे इलाके में शिवसेना के दिग्गज नेता आनंद दीघे का साल 2000 में निधन हो गया। इसके बाद ही बाद ठाणे में एकनाथ शिंदे आगे बढ़े। इसी बीच 2005 में नारायण राणे ने शिवसेना छोड़ दी, जिसके बाद एकनाथ शिंदा का कद पार्टी में बढ़ता चला गया। राज ठाकरे के शिवसेना छोड़ने के बाद एकनाथ शिंदे का ग्राफ शिवसेना में तो बढ़ा ही बढ़ा और ठाकरे परिवार के करीबी भी बन गए। उद्धव ठाकरे के साथ एकनाथ मजबूती से खड़े रहे।

चौथी बार के विधायक हैं एकनाथ शिंदे
मातोश्री के सबसे करीबी नेताओं की लिस्ट में एकनाथ शिंदे का नाम सबसे पहले लिया जाता था। एकनाथ शिंदे ठाणे की कोपरी-पंचपखाड़ी सीट से साल 2004 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। शिवसेना के टिकट पर 2004 में पहली बार विधानसभा पहुंचे शिंदे इसके बाद 2009, 2014 और 2019 में भी विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए। इतना ही नहीं एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे भी शिवसेना के टिकट पर कल्याण लोकसभा सीट से सांसद हैं। इस तरह से एकनाथ शिंदे ने नगर पलिका के नगरसेवक से विधायक और मंत्री तक का सफर तय किया।

2019 में चुने गए थे विधायक दल के नेता
एकनाथ शिंदे देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल के ताकतवर मंत्रियों में से एक थे तो उनकी सियासी तूती बोलती थी। साल 2019 की चुनावी जंग जीतकर जब वे चौथी बार विधानसभा पहुंचे, शिवसेना और उसकी तब गठबंधन सहयोगी रही बीजेपी के बीच बात बिगड़ गई। शिवसेना विधायक दल की बैठक में एकनाथ शिंदे को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। तब आदित्य ठाकरे को नेता चुने जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। शिवसेना विधायक दल की बैठक में आदित्य ठाकरे ने ही एकनाथ शिंदे के नाम का प्रस्ताव रखा और उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

पहले भी सीएम की रेस में था शिंदे का नाम
साल 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान उद्धव ठाकरे ने एक इंटरव्यू में कहा था कि महाराष्ट्र में एक शिवसैनिक ही सीएम बनेगा। उद्धव ने कहा था कि ये वचन मैंने बालासाहेब ठाकरे को दिया था। ऐसे में महा विकास आघाड़ी की सरकार बन रही थी तो एकनाथ शिंदे का नाम बतौर सीएम सबसे तेजी से उभरा था। उस वक्त शिवसेना के विधायक और नेता भी उनके नाम पर तैयार थे, लेकिन एनसीपी और कांग्रेस इस पर सहमत नहीं थे। महा विकास आघाड़ी से उद्धव ठाकरे के सामने आने से एकनाथ शिंदे के अरमानों पर पानी फिर गया। हालांकि, उससे पहले एकनाथ शिंदे के समर्थक जगह-जगह उन्हें भावी सीएम बताने वाले पोस्टर लगाने लगे थे।

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ सरकार बनाने के पक्ष में थे, लेकिन उद्धव ठाकरे के सीएम बनने के बाद खामोशी अख्तियार कर ली थी। ऐसे में उन्हें उद्धव सरकार में नगर विकास जैसा भारी भरकम मंत्रालय दिया गया, जिससे उनके सियासी कद का अंदाजा लगाया था सकता है।

हादसे में हो गई थी बच्चों की मौत
एक हादसे में शिंदे ने अपने 2 बच्चों को खो दिया था। उनका बेटा और बेटी उनकी आंखों के सामने सतारा में डूब गए थे। इस घटना के बाद शिंदे एकांतप्रिय हो गए थे। उन्होंने राजनीति छोड़ दी थी। वह तब शिवसेना के नगरसेवक थे। लेकिन आनंद दिघे उन्हें दोबारा सार्वजनिक जीवन में वापस लाए और उन्हें ठाणे मनपा में सदन का नेता बनाया।

11 करोड़ की संपत्ति, 18 केस भी चल रहे
2019 के विधानसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे ने जो हलफनामा दिया था उसके अनुसार उनके ऊपर कुल 18 आपराधिक मामले चल रहे हैं। इनमें आग या विस्फोटक पदार्थ से नुकसान पहुंचाने, गैरकानून तरीके से इकट्ठा हुई भीड़ का हिस्सा होना, सरकारी कर्मचारी के आदेशों की अवहेलना करने जैसे आरोप हैं। इस हलफनामे के मुताबिक शिंदे के पास कुल 11 करोड़ 56 लाख से ज्यादा की संपत्ति है। इसमें 2.10 करोड़ से ज्यादा की चल और 9.45 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति घोषित की गई थी।

छह कारें और एक टैम्पो भी है शिंदे के पास
चुनावी हलफनामे के मुताबिक शिंदे के पास कुल छह कारें हैं। इनमें से तीन शिंदे के नाम और तीन उनकी पत्नी के नाम पर हैं। शिंदे की पत्नी के नाम पर एक टैम्पो भी है। शिंदे की छह कार के जखीरे में दो इनोवा, दो स्कॉर्पियो, एक बोलेरो और एक महिंद्र अर्मडा है। शिंदे के पास एक पिस्टल और एक रिवॉल्वर भी है।

कॉन्ट्रैक्टर हैं शिंदे और उनकी पत्नी
चुनावी हलफनामे में शिंदे ने खुद को कॉन्ट्रैक्टर और बिजनेसमैन बताया है। उनकी पत्नी भी कंस्ट्रक्शन का काम करती हैं। शिंदे ने विधायक के तौर पर मिलने वाली सैलरी, घरों से आने वाले किराये और इंटरेस्ट से होने वाली कमाई को अपनी आय का स्त्रोत बताया है।

Tags: Devendra Fadnavis as Deputy Chief Ministermaharashtra hindi newsmaharashtra hindi news livemaharashtra hindi news todayMaharashtra News: Eknath Shinde takes oath as Chief MinisterMaharashtra News: एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लीएकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ दिलायीठाणे जिले के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिनतीठाणे मनपादेवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री पद के लिए शपथ दिलायीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीमहाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी
Previous Post

हजियापुर में विशिष्ट दत्तक ग्रहण का डीएम ने किया निरीक्षण

Next Post

डीएम ने कुचायकोट की बांगलखाड़ पंचायत की जांच, गड़बड़ी पर फटकारा

admin

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
कृष्ण तेरी लीला समझ में न आए,वेश बदल अकार्यक्षम पुलिस को सबक सिखाएं

कृष्ण तेरी लीला समझ में न आए,वेश बदल अकार्यक्षम पुलिस को सबक सिखाएं

06/05/2021
Pcmc News: चिखली में 8 वर्षीय बालक की हत्या,परिजनों द्धारा अंतिम संस्कार से इंकार

Pcmc News: चिखली में 8 वर्षीय बालक की हत्या,परिजनों द्धारा अंतिम संस्कार से इंकार

18/04/2022
अयोध्या पहुंची विश्व श्रीराम सेना टीम,श्रीराम के चरणों में सर्मपण निधि अर्पण

अयोध्या पहुंची विश्व श्रीराम सेना टीम,श्रीराम के चरणों में सर्मपण निधि अर्पण

21/01/2021
दिवाली और छठ महापर्व पर सस्पेंस बरकरार,गाइडलाइन का इंतजार

दिवाली और छठ महापर्व पर सस्पेंस बरकरार,गाइडलाइन का इंतजार

05/11/2020

सभागृह नेता ने सौपा गृहनिर्माण मंत्री को ज्ञापन। उल्हासनगर, व्हीएसआरएस न्यूज़

मीरगंज भाजपा इकाई ने किया झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास का स्वागत।

मीरगंज भाजपा इकाई ने किया झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास का स्वागत।

भारी हंगामे के बीच कृषि बिल राज्यसभा से पास

भारी हंगामे के बीच कृषि बिल राज्यसभा से पास

कंपनियों से करेंगे गुंडा टैक्स प्रथा समाप्त,मालिक शिकायत करें-पुलिस आयुक्त

कंपनियों से करेंगे गुंडा टैक्स प्रथा समाप्त,मालिक शिकायत करें-पुलिस आयुक्त

पुणे के विश्वविद्यालय द्वारा हर युवा के हाथ तिरंगा अभियान समारोह संपन्न। Pune

पुणे के विश्वविद्यालय द्वारा हर युवा के हाथ तिरंगा अभियान समारोह संपन्न। Pune

15/08/2022
धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया का 76 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह। Mirganj

धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया का 76 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह। Mirganj

15/08/2022
76 वा स्वतंत्रता दिवस पर राजगांगपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने किया झंडा तोलन

76 वा स्वतंत्रता दिवस पर राजगांगपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने किया झंडा तोलन

15/08/2022
क्षेत्र काशी गुरुकुल में छात्रों ने फहराया तिरंगा। UttarPradesh

क्षेत्र काशी गुरुकुल में छात्रों ने फहराया तिरंगा। UttarPradesh

15/08/2022

Recent News

पुणे के विश्वविद्यालय द्वारा हर युवा के हाथ तिरंगा अभियान समारोह संपन्न। Pune

पुणे के विश्वविद्यालय द्वारा हर युवा के हाथ तिरंगा अभियान समारोह संपन्न। Pune

15/08/2022
725
धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया का 76 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह। Mirganj

धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया का 76 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह। Mirganj

15/08/2022
725
76 वा स्वतंत्रता दिवस पर राजगांगपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने किया झंडा तोलन

76 वा स्वतंत्रता दिवस पर राजगांगपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने किया झंडा तोलन

15/08/2022
725
क्षेत्र काशी गुरुकुल में छात्रों ने फहराया तिरंगा। UttarPradesh

क्षेत्र काशी गुरुकुल में छात्रों ने फहराया तिरंगा। UttarPradesh

15/08/2022
726
Hindi e news Paper Online | Latest News Hindi | VSRS News

ADDRESS :
Ambika Bhavan, Gut No. 1323/1,Sai Nath Park,
More Vasti, Chikhali , Pune-411062
RNI No.:MAHHIN/2018/77713
MOBILE : +917887 886500 / +91 80808 06500

Follow Us

Browse by Category

  • Reporter Signup
  • Privacy Policy
  • Contact
  • e-paper
  • भाषा चुनें

All Rights Reserved By VSRSNEWS

DMCA
PROTECTED

No Result
View All Result
  • भाषा चुनें
    • मराठी
    • हिंदी
  • Home
  • Reporter Signup
  • My Account
  • Video News
  • Poll
  • Public Reporter News
  • E-Paper
    • सप्ताहिक
    • गोपालगंज
    • पुणे
  • विश्व
  • देश
  • राज्य
    • महाराष्ट्र
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिसा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगना
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्यप्रदेश
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचलप्रदेश
  • राजनीति
  • पुणे शहर
  • पिंपरी चिंचवड़
  • मुंबई
  • पुणे ग्रामीण
  • गोपालगंज
  • आप का विचार
  • आरोग्य
  • ख़बरनामा
  • खेल
  • तंत्रज्ञान
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • महिला जगत
  • युवा जगत
  • वारदात
  • व्यापार जगत
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • Contact

All Rights Reserved By VSRSNEWS

DMCA
PROTECTED

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist