मावल(व्हीएसआरएस न्यूज) मावल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की लगातार जीत पर ब्रेकर लगाते हुए भारी मतों से चुने गए राकांपा विधायक सुनील शेलके के कामों का डंका बज रहा है। मावल विधानसभा चुनाव में अपना डंका बजने वाले सुनील अण्णा शेलके सक्रीय रूप से ऑन फिल्ड नजर आ रहे है। मावल की जनता ने भाजपा के पूर्व मंत्री बाला भेगडे को नापसंद करते हुए सुनील शेलके को भारी बहुमतों से चुनकर दिया। हालांकि सुनील शेलके को उम्मीद भी नहीं थी कि उन्हें इतना भारी बहुमत मिलेगा।जनता ने दिलाई जीत के बाद विधायक बने सुनील शलके ने भी अपना नाम और काम का डंका पुणे जिले के साथ साथ राज्य में बजाया।
कोरोना काल में एनसीपी विधायक सुनील शेलके लोगों की सेवा में मैदान में उतरे। मावल परिसर के जरुरत मंदों को आर्थिक मदद की और अनाज का बड़े पैमाने पर आवंटन भी किया। कोरोना काल में विधायक सुनील शेलके ने हर जरूरत मंद तक पहुंचने की कोशिश की है। उसके बाद मावल परिसर के किसानों पर तूफानी चक्रवात ने आफत बरसाई। किसानों के लिए भी विधायक सुनील शेलके सबसे पहले पहुंचे और सरकार से मदद दिलाने का किसानों को आश्वासन दिया। सुनील शेलके के आश्वासन सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहे। बल्कि सरकार से उन्होंने क्षतिग्रस्त किसानों को 23 करोड़ 65 लाख की आर्थिक मदद पहुंचाई और धनादेश का आवंटन किया। मावल परिसर के विकास की गति बढ़ाने में भी सुनील शेलके ने कोई कसर नहीं छोड़ी।मावल परिसर के दुर्गम भागों तक सड़कें,किसानों को मदद,जैसे सराहनीय काम उनके द्वारा किये जा रहे है।
मावल की सबसे बड़ी समस्या पवना बंद पाइपलाईन के लिए भी विधायक सुनील शेलके उपमुख्यमंत्री अजित पवार से संपर्क में है। मावल परिसर में लोगों को कोरोना काल में अच्छे इलाज के लिए कोविड सेंटर बनाए। जरुरत मंदों को अन्नधान्य बांटा गया पानी पूर्ति योजनाओं के बारे में जायजा लिया।आदिवासी समाज के हित में कामकाज शुरू है ऐसे कई बड़े काम विधायक सुनील शेलके द्वारा मावल इलाके में किये जा रहे है। कोरोना काल में 20 अक्टूबर को सुनील शेलके यानी सबके चाहते अण्णा का जन्मदिन है। कोरोना महामारी और बारिश से बेहाल किसानों के दर्द को देखते हुए दरियादिल सुनील शेलके ने इस साल जन्मदिन न मनाने का फैसला कर किसानों,जरुरत मंदों को मदद करने का संकल्प लिया है।