पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर के मोशी परिसर में सफारी पार्क और मनोरंजन केंद्र को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रीन सिग्ननल दिखा दी है। भोसरी के भाजपा विधायक महेश लांडगे का यह ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। भोसरी व्हीजन 2020 के तहत सफारी पार्क भी शामिल है।
कल मंगलवार को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में इस परियोजना को महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल के माध्यम से विकसित करने के बारे में चर्चा हुई। यह सफारी पार्क शहर के लिए चार चांद लगाने वाली मानी जा रही है। दूर दराज से पर्यटक सफारी पार्क को देखने के लिए आएंगे और शहर का नाम रोशन होगा साथ आय का स्रोत भी बढेगा। भाजपा के विधायक महेश लांडगे का मानना है कि आघाडी सरकार ने इस परियोजना में दिलचस्पी दिखाई है। जल्द ही साकार होगा ऐसा विश्वास महेश लांडगे को है। गौरतलब है कि मोशी के गट नं. (जुना 325) 327 की सरकारी चारागाह की जमीन पर पिंपरी-चिंचवड मनपा की मंजूर विकास योजना के अनुसार आरक्षण हैं। इसमें से आरक्षण क्रमांक 1/208 मनोरंजन केंद्र,आरक्षण क्रमांक 1/209 अ- प्रशासकीय व बहुउद्देशीय इमारत आरक्षण क्रमांक 1/207 सफारी पार्क समेत 12 मीटर और 18 मीटर की सड़कें प्रस्तावित हैं। यह जमीन मनपा को हस्तांतरित की जाएगी। यहां सफारी पार्क और मनोरंजन केंद्र की परियोजना साकारी जाएगी।
कैबिनेट की बैठक में पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे,पर्यटन राज्यमंत्री अदिती तटकरे,पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव वलसा नायर,महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल के महाप्रबंधक आशुतोष सलिल आदि अधिकारी उपस्थित थे।