मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र के हिस्से में कम वैक्सीन मिला है। अभी 50 % वैक्सीन की और जरुरत है लेकिन आने वाले दिनों में वैक्सीन और मिलने की संभावना है। पुणे के सीरम संस्थान से 9 लाख 63 हजार डोज और भारत बॉयोटेक से 20 हजार डोज मिले। 17 लाख डोज की और जरुरत है। महाराष्ट्र विशेषत: पुणे पिंपरी चिंचवड,मुंबई कोरोना प्रभावित वाला क्षेत्र रहा है। यहां वैक्सीन की ज्यादा जरुरत है। ऐसा स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा।
ऐसे दी जाएगी वैक्सीन
टोपे ने कहा कि 4-6 सप्ताह के बाद दो बार वैक्सीन दिया जाएगा। राज्य में 8 सेंटर बनाए गए है। जिसमें अकोला,नागपुर,नासिक,ठाणे,औरंगाबाद,मुंबई,पुणे,लातूर जैसे शहरों में सेंटर खोले गए है। 15 जनवरी तक सभी सेंटरों में वैक्सीन पहुंचने का दावा किया गया है।
350 सेंटर्स पर दी जाएगी वैक्सीन
राजेश टोपे ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल 511 की जगह 350 सेंटर्स पर वैक्सीन दी जाएगी। 100 लोगों को एक सेंटर पर वैक्सीन देने की व्यवस्था हो रही है। प्रथम दिन 35 हजार को वैक्सीन डोज लगाने का टारगेट है। डोज लगाने के बाद सूजन,चक्कर की शिकायतें आ सकती है। लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं।