बीड(व्हीएसआरएस न्यूज)बीड जिले में बढते कोरोना की रफ्तार के चलते जिला प्रशासन ने 10 दिन का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। यह लॉकडाउन 26 मार्च से 4 अप्रैल तक लागू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोडकर बाकी सब कुछ बंद रखने का आदेश दिया है। बीड के जिलाधिकारी रविंद्र जगताप ने ऐसा आदेश जारी किया।
आपको यह भी बताना जरुरी है कि बीड जिले में नाइट कर्फ्यू भी लग चुका है। फिर भी कोरोना रोगियों की मिलने की रफ्तार धीमी नहीं हुई। यहां तक दुकानों को खोलने पर प्रतिबंध और शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक आम जनता के आने जाने पर प्रतिबंध भी लगाया गया मगर लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आए। दूसरी ओर लॉकडाउन का बुरा असर मजदुर वर्गों पर पडेगा। मजदुरों का मानना है कि लॉकडाउन से उनके रोज का कमाना रोज का खाना वाले जीवनचर्या में बुरा असर पडेगा। कामगार लॉकडाउन का विरोध कर रहे है। दिहाडी मजदूर मजदूर बेरोजगारी का शिकार हो रहे है उनको घर चलाना मुश्किल हो रहा है।
कोरोना की जांच अनिवार्य
बीड जिला प्रशासन ने कोरोना के खतरे को देखते हुए सभी दुकानदारों और दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों को कोरोना की जांच करवाने का आदेश भी दिया है। यह जांच सभी को अनिवार्य रूप से करवानी होगी।