मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार चुनाव में प्रभारी देवेंद्र फडणवीस कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। देवेंद्र ने खुद ट्विट करके यह जानकारी दी है कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।देवेंद्र आइसोलेशन में चले गए है। फडणवीस ने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपील की है कि वे अपना कोरोना टेस्ट करा ले। हलांकि फडणवीस का प्रारंभिक लक्ष्ण दिखाई दे रहा है।
आपको बताते चलें कि भाजपा ने बिहार चुनाव की जिन जिन लोगों को जिम्मेदारी सौंपी वो सभी लोग पॉजिटिव पाए गए है। इसमें से उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी,शाहनवाज हुसैन,रुडी अब देवेंद्र सभी पॉजिटिव हुए है। बिहार में चुनाव प्रचार की कमान अब केंद्रीय नेताओं के कंधों पर आ टिकी है।देवेंद्र पिछले दिनों महाराष्ट्र में बारिश से तबाही का आंकलन करने गांव गांव घूमे थे। कार्यकर्ताओं के बीच घिरे रहे। बिहार में टिकट बंटवारे से लेकर अन्य प्रबंधन में कई दिनों तक बिहार में रहे। इसी बीच देवेंद्र पॉजिटिव हुए ऐसा लोगों का मानना है।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को ट्वीट कर कहा,मैं लॉकडाउन के बाद से हर एक दिन काम कर रहा हूं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि भगवान चाहते हैं कि मैं थोड़ी देर के लिए रूक जाऊं और छुट्टी ले लूं!उन्होंने आगे लिखा,मैंने कोविड-19 पॉजिटिव हो गया हूं और अब मैं आइसोलेशन में हूं।