मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज)गैंगस्टर दाऊद के गुर्गे इकबाल मिर्ची के परिवार के सदस्यों से जुडी 7 संपत्तियों को ईडी ने अटैच कर लिया है। इसमें सिनेमा हॉल,एक होटल,एक निर्माणधीन होटल,दो बंगले,पंचगनी में 3.5 एकड जमीन शामिल है। जब्त संपत्तियों की कीमत 22 करोड से ज्यादा की बतायी गई है। सितंबर में ईडी ने मिर्ची की संयुक्त अरब अमीरात,दुबई की संपत्यिों समेत परिवार के सदस्यों की 15 संपत्तियां जब्त की। जिसकी कीमत 200 करोड है। इकबाल मिर्ची का नाम 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम बलास्ट में सबसे पहले नाम आया था।
जांच एजेंसीज ने इकबाल मिर्ची की लंदन, दुबई और मुंबई में 1,000 करोड़ रुपये की 30 संपत्तियों की पहचान की है। इसमें ज्यादातर संपत्तियां दुबई में हैं। ईडी ने 26 सितम्बर 2019 को इकबाल मिर्ची,उसके परिवार और अन्य लोगो के खिलाफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इस केस में मुंबई के बिल्डर कपिल वाधवान,धीरज वाधवान और हुमायूं मर्चेंट सहित कुल 5 लोगो की गिरफ्तारी भी की गई थी।
इकबाल मिर्ची ड्रग्स तस्करी समेत कई आरोप
माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के सहयोगी मिर्ची पर ड्रग्स की तस्करी और उगाही से रकम हासिल करने के आरोप लगाए गए थे। प्रवर्तन निदेशालय ने पहले कहा था कि इकबाल मिर्ची मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय तस्कर था, जिसने दुनियाभर में अपार चल-अचल संपत्ति अर्जित की थी। एजेंसी ने आरोप लगाया था कि मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में मिर्ची ने अप्रत्यक्ष तरीके से कई संपत्तियां अर्जित की थी।
अंतरराष्ट्रीय माफिया दाउद इब्राहिम के सबसे खास लोगों में शुमार मेमन इकबाल मोहम्मद उर्फ इकबाल मिर्ची का सबसे पहले नाम मुंबई विस्फोट कांड के बाद आया था। इकबाल के खिलाफ 1994 में इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो चुका है। भारत से भागने के बाद इकबाल यूरोप और ब्रिटेन में दाउद का धंधा संभालता है। मुंबई विस्फोटों की साजिश में इकबाल भी सक्रिय रूप से शामिल था। मुंबई को दहलाने के ठीक एक दिन पहले वो मुंबई से फरार हो गया था।
मुंबई के माफियाओं के बीच इकबाल मिर्ची को नारकोटिक्स किंग भी कहा जाता है। हिंदुस्तान में इसके ऊपर टाडा के तहत मामला दर्ज है। हिंदी, अंग्रेजी और अरबी भाषा पर पकड़ रखने वाला इकबाल 70 साल का है। फिलहाल वह लंदन से ही ड्रग्स के नेटवर्क को संचालित कर रहा है। इकबाल के आगे मिर्ची शब्द लगने की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। मुंबई के नल बाजार में उसकी मसालों की दुकान थी। जिसके कारण उसे इकबाल मिर्ची कहा जाने लगा। वर्ष 1980 ही वह साल था, जब मुंबई में में वह ड्रग तस्करी के धंधे में आया। उसने एक्ट्रेस हिना कौसर को अपनी बेगम बनाया।