पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) गूगल मैप के बताए रास्ते पर जा रही एक कार डैम में जा गिरी। इस दुर्घटना में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग तैरकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। पुणे से कोल्हापुर के लिए तीन व्यवसायिक महाराष्ट्र के सबसे उंची चोटी मकलसुई पर ट्रैकिंग करने गए थे। रात को लौटते समय गूगल मैप लगाया और उसके बताए रास्ते पर कार चलाने लगे। कार सीधे एक डैम में जाकर गिर गई।
पुलिस के अनुसार गुरु शेख उम्र 42,समीर राजुरकर उम्र 44,सतीश घुले उम्र 34,टैकिंग बाद पुणे की दिशा में लौट रहे थे। रास्ते से अनजान थे सही जानकारी नहीं थी। कार की रफ्तार तेज थी समय पर बे्रक नहीं लगा और कार डैम में जाकर समा गई। कार का डोर लॉक होने से दरवाजा नहीं खुला। इस हादसे में सतीश घुले की मौत हो गई।
परिसर के लोगों का कहना है कि बरसात के बाद से यह सडक आवाजाही के लिए पूर्ण रुप से बंद थी। गूगल मैप भी अपडेट नहीं हुआ था इसी कारण दुर्घटना हो गई। लेकिन बंद सडक पर बोर्ड या बैरिकेड नहीं लगा था। सतीश घुले का शव पानी से निकाला गया। घटनास्थल पर पीडितों के परिजन पहुंच गए है।