मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे एकनाथ खडसे। उनकी बेटी दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हुईं थीं। कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए एकनाथ खडसे भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। गुरुवार को एक संदेश जारी कर उन्होंने इसका खुलासा किया है। इससे पहले उनकी बेटी रोहिणी खडसे और उनकी पोती भी कोरोना पॉजिटिव हो चुकी हैं। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए सारा स्पेशियलिटी अस्पताल, जलगांव में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए खडसे ने कहा,मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले 6 दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों को कोरोना का टेस्ट करवाना चाहिए। आगे के इलाज के लिए मैं मुंबई जा रहा हूं। आप सभी की शुभकामनाएं मेरे साथ हैं और मैं जल्द वापस आऊंगा।
महाराष्ट्र में अब तक इन बड़े नेताओं को हुआ कोरोना
महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस,डिप्टी सीएम अजित पवार,सांसद सुनील तटकरे,केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले,सहकारिता मंत्री बाला साहेब पाटिल,मंत्री अशोक चव्हाण,असलम शेख,उदय सावंत,जितेंद्र अह्वाड,धनंजय मुंडे,संजय बंसोड़ और अब्दुल सत्तार भी संक्रमित हो चुके हैं।
राज्य में 17 लाख 57 हजार संक्रमित मरीज
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 5,011 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में बुधवार को संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 17,57,520 हो गई। प्रदेश में संक्रमण से 100 और लोगों की मौत के साथ राज्य में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 46,202 हो गई है। प्रदेश में सफल इलाज के बाद 6,608 मरीजों को स्वस्थ होने पर आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे राज्य में संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 16,30,111 हो गई है। प्रदेश में फिलहाल 80,221 मरीजों का इलाज चल रहा है।