मुंबई (व्हीएसआरएस न्यूज) मुंबई की धड़कन लोकल टे्रनें आज जनता के लिए शुरु हो गई। पिछले 10 महीनों से विरान स्टेशनों पर रौनक फिर से लौट आयी है। लेकिन समय में कुछ पाबंदी के साथ आम जनता को लोकल की सेवाएं दी गई। सुबह 7 बजे के बाद आम जनता को नो एन्ट्री,दोपहर 12 बजे के बाद फिर सेवाएं शुरु होगी। देर शाम दोबारा नो एन्ट्री रहेगी। मतलब कामकाजी लोगों को ध्यान में रखते हुए समयसारिणी तय की गई है।
अनलॉक में दफ्तर खोले गए मगर लोगों को आने जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पडा। ऐसे में सरकार और रेलवे की ओर से लोकल टेे्रन चलाकर यात्रियों को बडी राहत दी गई। मुंबई के दादर रेलवे स्टेशनों पर आज अच्छी खासी भीड देखने को मिली। स्टेशनों पर प्रवेश व निकासी सीमित की गई। उपनगरीय स्टेशनों के सभी निकासी द्धार खोले जाएंगे। लोकल का समय सुबह 7 बजे तक,दोपहर 12 से 4 बजे तक,रात 9 से आखिरी लोकल तक निर्धारित किया गया है। यात्रियों को कार्ड व सीजन टिकट मिलेंगे।