पिंपरी। व्हीएसआरएस न्यूज : पिंपरी चिंचवड शहर के आकुर्डी स्थित स्टार हॉस्पिटल में कोरोना रेमडीसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी का भंडाभोड हुआ है। इस मामले में निगडी पुलिस ने 3 आरोपियों पर अपराध पंजिकृत करके गिरफ्तार की है। गिरफ्तार आरोपियों में शाहिद जब्बार शेख (वय 34),विजय बबन रांजणे (35),वैष्णवी राजेंद्र टाकोरकर (वय 30)तीनों निवासी ओटास्कीम निगडी शामिल है। आज तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 26 सितंबर तक पुलिस रिमांड में भेजा है। ऐसी जानकारी निगडी पुलिस निरिक्षक गणेश जवादवाड ने दी।
कोरोना उपचार के लिए अत्यावश्यक रेमडीसीवीर इंजेक्शन की मांग काफी है। स्टार हॉस्पिटल के वॉर्ड ब्वाय कर्मचारी इस इंजेक्शन को चोरी छुपे दुसरे हॉस्पिटल में महंगे दाम पर बेचते थे। इसका खुलासा तब हुआ जब स्टार हॉस्पिटल में कोरोेना संक्रमण भर्ती महिला के बेटे मुस्तफा अब्दुलगफार तांबोली उम्र 19 चिखली को बेच रहा था। पुलिस के अनुसार फरियादी तांबोली को कोरोना से संक्रमित मां को यह इंजेक्शन नहीं मिल रहा था। आरोपी शहीद स्टार में काम करता है। बिना कोई अनुमति के महंगे दाम में इंजेक्शन विक्री कर रहा था। इस इंजेक्शन की कीमत 5400 रुपये है। जबकि आरोपी ने फरियादी से 15 हजार 500 रुपये लेकर बेचा।
फरियादी के एक दोस्त के पिता को भी कोरोना पॉजिटिव होने से स्टार में भर्ती थे। उनको भी ये आरोपी उपचार के लिए महंगे दाम में रेमडीसीवीर नामक इंजेक्शन की जरुरत थी। आरोपी शहीद और उसके दो साथीदार इन्हें भी 6 हजार रुपये प्रति इंजेक्शन इस दर से बेचने का काम किया। इस बारे में फरियादी ने मंगलवार को निगडी पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी। शिकायत मिलने के बाद निगडी पुलिस जांच पडताल में जुट गई। पुलिस ने तीनों को जीवनावश्यक वस्तू कानून,औषध व सौंदर्य प्रसाधन कानून और आपत्ति व्यवस्थापन कानून के तहत अपराध पंजिकृत की। आज कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 26 सितंबर तक पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिया। आगे की जांच निगडी पुलिस कर रही है।