मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) कोल्हापुर के जिला कलेक्टर ने नो मास्क नो एंट्री अभियान को लागू करना शुरू कर दिया है। वहां मास्क के बिना दुकान में प्रवेश नहीं है। जो दुकानदार मास्क नहीं पहनते हैं, उनसे सामान न खरीदें। ऐसी भूमिका लोगों से अपनाने का आवाहन कलेक्टर ने किया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कल कलेक्टर की उक्त मुहिम की सराहना करते हुए यह अभियान राज्य भर में लागू करने की बात कही। मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे ने कल मराठवाड़ा,विदर्भ,खानदेश में कोविड व मेरा परिवार,मेरी जिम्मेदारी मुहिम की वीडियो कांप्रैेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उक्त बातें कहीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मेरे साथ क्या होगा इसलिए कुछ लोग आगे नहीं आते। तो कुछ लोग लापरवाह हो जाते हैं कि मुझे कुछ नहीं होगा। इन दोनों के बीच हमें मार्ग निकालकर कोरोना वायरस को रोकना होगा। मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी यह मुहिम सभी जगह प्रभावी ढंग से लागू की जाएगी। ऐसा विश्वास मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो महाराष्ट्र को अपना परिवार मानते हैं,वे सभी महाराष्ट्र और महाराष्ट्र के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए इस अभियान में शामिल होंगे। मराठवाड़ा में परीक्षण की दर को बढ़ाना आवश्यक है। आरटी-पीसीआर परीक्षणों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है। इस बैठक में उद्योग मंत्री सुभाष देसाई,स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे,अशोक चव्हाण,नवाव मलिक,अमित देशमुख भी वीडियो कांप्रैेंसिंग के जिरिए शामिल हुए।
मास्क न लगाने वालों पर दंड जरूरी
ब्रिटेन ने मास्क का उपयोग न करने वाले को बड़ा दंड लगाना शुरू किया है। इसलिए अपने यहां भी जो बाहर जाते हैं, उन्हें मास्क जरूर पहनना चाहिए। इसके लिए दंड लगाने की आवश्यक हो तो प्रभावी ढंग से दंड लगाना चाहिए। ऐसा निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया। ग्रेट ब्रिटेन जैसे देश में कोई लक्षण नहीं है,फिर भी सकारात्मक लोगों के साथ घर पर इलाज किया जा रहा है। परंतु उनकी प्रतिदिन जांच की जाती है। उन्हें परेशानी होने पर अस्पताल में भर्ती किया जाता है।
परंतु अपने यहां लक्षण न दिखने वाली ऐसी मंडली बाहर घूमने लगती है और उनके कारण अन्य कई लोगों तक वायरस पहुंचने लगता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वायरस के प्रकोप की दूसरी लहर अब दुनिया भर में आने वाली है,ऐसा कहा जा रहा है। क्योंकि आर्थिक चक्र को मोड़ने के लिए युवा पीढ़ी बाहर निकलने लगी है। वे काम पर जाने लगे हैं। इससे घर के वरिष्ठ तक वायरस पहुंचने की संभावना होती है। इसीलिए अब हमें जन जागरूकता पर बहुत अधिक जोर देना होगा। ऐसा मुख्यमंत्री ने कहा।
मेरा परिवार,मेरी जिम्मेदारी अभियान दुनिया में बनेगा मिसाल
मेरा परिवार,मेरी जिम्मेदारी अभियान देश ही नहीं,बल्कि दुनिया में स्वास्थ्य आंदोलन का मिसाल बनेगा। ऐसा विश्वास व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इसमें जन भागीदारी बढ़ानी होगी। हम इसके माध्यम से हर परिवार के हर सदस्य का ख्याल रख सकेंगे। बाहर से आने के बाद घर में हाथ-पैर धोते हैं। स्वच्छता का ध्यान रखते हैं। इसलिए अब इन चीजों को ग्रामीण क्षेत्रों और जमीनी स्तर पर पैैलाने की जरूरत है। ऐसा मुख्यमंत्री ने कहा।
नवरात्रोत्सव सादगी से मनाएं
नवरात्रि को सादगी से मनाएं। इसके पहले हमने सभी त्यौहार सादगी से मनाए हैं। गणेशोत्सव को सादगी से मनाने में हम सभी सफल रहे। अब हमें आगामी नवरात्रि त्यौहार सादगी से मनाना है। इसके लिए स्वतंत्र रूप से अधिसूचना जारी की जाएगी। ऐसा मुख्यमंत्री ने बताया।