रांची| व्हीएसआरएस न्यूज : झारखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन में जयश्री राम के जोर-जोर से नारे लगाए गए। फिर विधानसभा की कार्यवाही 12. 30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
सदन में स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने भाजपा विधायकों से कहा कि वे हनुमान चालीसा को मजाक न बनाएं। हनुमान चालीसा पढ़ने के नियम हैं। कहा, राजनीति के लिए हनुमान चालीसा को तिलांजलि नहीं दीजिए। करोड़ों लोग इसका सम्मान करते हैं। विधि-विधान से हनुमान चालीसा पढ़ा जाता है। नहीं जानकारी तो किसी पंडित जी से पूछ लीजिए।
सत्र के पहले दिन जहां कोरोना से मरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देकर सदन को स्थगित कर दिया गया था। वहीं, दूसरे दिन का सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया था। आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के बाहर भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता सहिया (आशा कार्यकर्ता) तथा जलसहिया के शीघ्र मानदेय भुगतान को लेकर विधानसभा परिसर में धरने पर बैठ गए। वहीं, निरसा के बारबेंडिया पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर भाजपा विधायक अपर्णा सेन भी धरने पर बैठीं।
आपको बताते चले कि भाजपा विधायकों के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय ने कहा कि उनके पासकोई मुद्दा ही नहीं है। लोकतंत्र के मंदिर में जनता के सवाल ऊठने की बजाय हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं। फिलहाल विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। भाजपा विधायक जयश्री राम का नारा लगा रहे थे। इस पर स्पीकर नाराज हो गए। स्पीकर ने कहा आसान कोई फुटपाथ नहीं है।