• Reporter Signup
  • Privacy Policy
  • Contact
  • e-paper
    • सप्ताहिक
    • गोपालगंज
    • पुणे
  • भाषा चुनें
    • मराठी
    • हिंदी
Thursday, May 19, 2022
  • Login
  • Register
Hindi e news Paper Online | Latest News Hindi | VSRS News
  • Home
  • विश्व
  • देश
  • राज्य
    • महाराष्ट्र
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिसा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगना
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्यप्रदेश
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचलप्रदेश
  • राजनीति
  • ख़बरनामा
  • खेल
  • संस्कृति
  • संपादकीय
  • वारदात
  • मुंबई
  • पुणे शहर
  • पुणे ग्रामीण
  • पिंपरी चिंचवड़
  • गोपालगंज
  • युवा जगत
  • महिला जगत
  • पर्यावरण
  • MORE
    • व्यापार जगत
    • आप का विचार
    • तंत्रज्ञान
    • मनोरंजन
    • आरोग्य
    • poll & survey
    • Video News
    • Public Reporter News
    • Contact
No Result
View All Result
  • Home
  • विश्व
  • देश
  • राज्य
    • महाराष्ट्र
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिसा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगना
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्यप्रदेश
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचलप्रदेश
  • राजनीति
  • ख़बरनामा
  • खेल
  • संस्कृति
  • संपादकीय
  • वारदात
  • मुंबई
  • पुणे शहर
  • पुणे ग्रामीण
  • पिंपरी चिंचवड़
  • गोपालगंज
  • युवा जगत
  • महिला जगत
  • पर्यावरण
  • MORE
    • व्यापार जगत
    • आप का विचार
    • तंत्रज्ञान
    • मनोरंजन
    • आरोग्य
    • poll & survey
    • Video News
    • Public Reporter News
    • Contact
No Result
View All Result
Hindi e news Paper Online | Latest News Hindi | VSRS News
Home राज्य गुजरात

गुजरात के 17वें मुख्‍यमंत्री के तौर पर भूपेंद्र पटेल आज लेंगे शपथ

गृहमंत्री अमित शाह भी रहेंगे उपस्थित

Vsrs News by Vsrs News
2021/09/13 11:09:43
in गुजरात
118 1
0
गुजरात के 17वें मुख्‍यमंत्री के तौर पर भूपेंद्र पटेल आज लेंगे शपथ
45
SHARES
743
VIEWS
Share on FacebookShare on Twittershare on whatapp

अहमदाबाद| व्हीएसआरएस न्यूज: आज सोमवार दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर गुजरात के 17वें मुख्‍यमंत्री के तौर पर दादा के नाम से मशहूर भूपेंद्रभाई रजनीकांतभाई पटेल शपथ लेंगे। बीते शनिवार को विजय रुपाणी ने गुजरात के मुख्‍यमंत्री के शीर्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया था। गुजरात भाजपा विधायक दल की बैठक में रविवार को सर्वसम्मति से 59 वर्षीय भाजपा नेता भूपेंद्र पटेल का चयन मुख्‍यमंत्री पद के लिए किया गया था। इस बैठक में भाजपा के 103 विधायक मौजूद थे। सोमवार को केवल मुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलवायी जाएगी जबकि मंत्रिमंडल के सदस्‍यों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम दो दिन बाद किया जाएगा।

मिली जानकारी अनुसार गुजरात के नामित मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश, कर्नाटक एवं गोवा के मुख्यमंत्री आएंगे। भाजपा के केंद्रीय निरीक्षक, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर एवं प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में गुजरात भाजपा विधायक दल की बैठक में अहमदाबाद के घाटलोडिया से विधायक भूपेंद्र पटेल को नेता चुना गया था। गुजरात के मुख्यमंत्री बनने वाले भूपेंद्र पटेल पांचवें पाटीदार होंगे जबकि कड़वा पाटीदार समुदाय के पहले मुख्यमंत्री होंगे।

गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं भाजपा ने पाटीदार मत बैंक को साधने के लिए एक बार फिर पाटीदार चेहरे को सामने किया है। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई तथा गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी उपस्थित रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन गांधीनगर में 2:20 पर आयोजित होगा राज्यपाल आचार्य देवव्रत के समक्ष भूपेंद्र पटेल ने रविवार शाम को ही सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश कर दिया था। इससे पहले रविवार दोपहर तक किसी को अंदाजा भी नहीं था कि गुजरात की राजनीति में बिल्कुल लो प्रोफाइल रहने वाले भूपेंद्र यादव के सिर पर ताज सजेगा।

डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने दी बधाई

गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने भूपेंद्र पटेल को मुख्‍यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि वह मेरे पुराने पारिवारिक मित्र हैं। उन्हें सीएम के रूप में शपथ लेते देखकर हमें खुशी होगी। जरूरत पड़ने पर उन्होंने मेरा मार्गदर्शन भी मांगा है। नितिन पटेल ने कहा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुजरात आ रहे हैं। मैं एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने जा रहा हूं।

बुधवार को होगा पटेल के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह

भूपेंद्र पटेल गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार दोपहर शपथ ग्रहण करेंगे। उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण संभवत बुधवार को आयोजित होगा जिसमें 15 से 18 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। निवर्तमान उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की कुर्सी के करीब पहुंचकर इससे वंचित रह गए। रविवार शाम को ही उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र मेहसाणा में पहुंचकर अपनी व्यथा को उजागर किया तथा भाजपा आलाकमान को साफ संदेश दिया कि जब तक वे लोगों के दिलों में हैं उन्हें कोई भी नहीं निकाल सकता है। नितिन भाई ने कहा कि मैं भी मेहसाणा का पाटीदार हूं, मेहसाणा का पानी पिया है और पक्का पाटीदार नेता हूं। राजनीति में पूरी जिंदगी कई उतार-चढ़ाव देखे तथा हिम्मत हारने वालों में से नहीं है।

विधायक दल की बैठक से पहले नितिन पटेल ने कहा था कि अगला मुख्यमंत्री मजबूत हो तथा ऐसा नेता चुना जाए जिसे प्रदेश की जनता जानती पहचानती हो। इससे पहले 2016 में भी मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदार रहे नितिन पटेल के नाम के बजाय विधायक दल की बैठक में विजय रुपाणी को मुख्यमंत्री चुन लिया था। गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं तथा पार्टी आलाकमान अब पुराने चेहरों के बजाय नए चेहरों के साथ जनता के बीच जाना चाहती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल प्रदेश की राजनीति में एक तेजतर्रार वह शक्तिशाली नेता के रूप में उभरे हैं उनकी सरकार व संगठन पर बराबर पकड़ रहने वाली है।

इससे पहले कई मौकों पर वे विजय रुपाणी सरकार को भी मार्गदर्शन करते नजर आए थे। पहली बार विधायक बंद कर सीधे मुख्यमंत्री बनने वाले भूपेंद्र पटेल चौथे ऐसे नेता है इनसे पहले नरेंद्र मोदी, शंकर सिंह वाघेला एवं निवर्तमान मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी पहली बार विधानसभा में पहुंचकर ही मुख्यमंत्री पद पर आसीन हो गए थे।

राज्य सरकार में कभी मंत्री नहीं रहे पटेल

हालांकि भूपेंद्र पटेल इससे पहले कभी भी राज्य सरकार में मंत्री नहीं रहे हैं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 20 वर्ष पहले गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पहले कभी मंत्री नहीं रहे थे। नरेंद्र मोदी को 7 अक्टूबर, 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गयी थी। इसके बाद राजकोट विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल कर, वह 24 फरवरी, 2002 को विधायक चुने गये थे। बता दें कि 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 112 विधायकों में से अधिकतर इस बैठक में मौजूद थे।

आनंदीबेन पटेल के करीबी माने जाते हैं भूपेंद्र पटेल

भूपेंद्र पटेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का भी वरद हस्त है। 2017 में भूपेंद्र पटेल ने अपना पहला चुनाव आनंदीबेन पटेल की विधानसभा सीट घाटलोदिया से ही लड़ा जो केंद्रीय गृहमंत्री के लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर का ही एक हिस्सा है। भूपेंद्र पटेल ने मेमनगर नगर पालिका अहमदाबाद महानगर पालिका में विविध पदों पर रहते हुए तथा अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन के पद पर रहते हुए अपनी छवि कुशल प्रशासक के रूप में बनाई तथा विश्व उमिया धाम सरदार धाम ट्रस्टी होने के साथ गुजरात की ही एक बड़ी अध्यात्मिक संस्था दादा भगवान फाउंडेशन से भी जुड़े हैं।

नगरपालिका से प्रदेश की राजनीति में शीर्ष पद तक का सफर

आपको बताते चले कि भूपेंद्र पटेल ने नगरपालिका स्तर के नेता से लेकर प्रदेश की राजनीति में शीर्ष पद तक का सफर तय किया है। उन्‍हें एक मृदुभाषी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। बता दें कि राजनीतिक हलकों में मुख्‍यमंत्री के पद के लिए जिन शीर्ष नेताओं के नाम की अटकलें चल रहीं थीं उनमें दूर-दूर तक भूपेंद्र पटेल का नाम नहीं था। राज्य की घाटलोडिया सीट से 2017 में भूपेंद पटेल ने पहली बार चुनाव लड़ा था और विजयी रहे थे। ये जीत उन्‍होंने कांग्रेस प्रत्‍याशी शशिकांत पटेल को एक लाख से अधिक वोटों से हराकर हासिल की थी। इस चुनाव में जीत का ये सबसे बड़ा अंतर था।

Tags: ahmedabad-stateAmit ShahBhupendra PatelGujaratGujarat CMGujarat Latest NewsGujarat New CMGujarat PoliticsGujarat# NewsGujrat newsHindi NewsNational NewsNew CM Of GujaratnewsNitin PatelOath CeremonyPatidar samajStateswearing-in ceremonyVijay Rupaniगुजरात के मुख्‍यमंत्रीपाटीदार समाजभूपेंद्र पटेलशपथ ग्रहण समरोह
Previous Post

Pune news:पुणे दगडुशेठ गणपति पर चढ़ाया 10 किलो सोने का मुकुट

Next Post

गिरावट के साथ खुले Sensex, Nifty

Vsrs News

Vsrs News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
कृष्ण तेरी लीला समझ में न आए,वेश बदल अकार्यक्षम पुलिस को सबक सिखाएं

कृष्ण तेरी लीला समझ में न आए,वेश बदल अकार्यक्षम पुलिस को सबक सिखाएं

06/05/2021
Pcmc News: चिखली में 8 वर्षीय बालक की हत्या,परिजनों द्धारा अंतिम संस्कार से इंकार

Pcmc News: चिखली में 8 वर्षीय बालक की हत्या,परिजनों द्धारा अंतिम संस्कार से इंकार

18/04/2022
अयोध्या पहुंची विश्व श्रीराम सेना टीम,श्रीराम के चरणों में सर्मपण निधि अर्पण

अयोध्या पहुंची विश्व श्रीराम सेना टीम,श्रीराम के चरणों में सर्मपण निधि अर्पण

21/01/2021
दिवाली और छठ महापर्व पर सस्पेंस बरकरार,गाइडलाइन का इंतजार

दिवाली और छठ महापर्व पर सस्पेंस बरकरार,गाइडलाइन का इंतजार

05/11/2020

सभागृह नेता ने सौपा गृहनिर्माण मंत्री को ज्ञापन। उल्हासनगर, व्हीएसआरएस न्यूज़

1
मीरगंज भाजपा इकाई ने किया झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास का स्वागत।

मीरगंज भाजपा इकाई ने किया झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास का स्वागत।

1
भारी हंगामे के बीच कृषि बिल राज्यसभा से पास

भारी हंगामे के बीच कृषि बिल राज्यसभा से पास

1
कंपनियों से करेंगे गुंडा टैक्स प्रथा समाप्त,मालिक शिकायत करें-पुलिस आयुक्त

कंपनियों से करेंगे गुंडा टैक्स प्रथा समाप्त,मालिक शिकायत करें-पुलिस आयुक्त

1
मीरगंज शहर में करायी गई फॉगिंग

मीरगंज शहर में करायी गई फॉगिंग

18/05/2022
सफापुर व कर्णपुरा पंचायत में योजनाओं की हुई जांच

सफापुर व कर्णपुरा पंचायत में योजनाओं की हुई जांच

18/05/2022
सदर अस्पताल में पक्का प्लास्टर काटने के नाम पर हो रही अवैध वसूली

सदर अस्पताल में पक्का प्लास्टर काटने के नाम पर हो रही अवैध वसूली

18/05/2022
मीरगंज शहर के डाकघर में पेयजल संकट, कर्मी व आमलोग परेशान

मीरगंज शहर के डाकघर में पेयजल संकट, कर्मी व आमलोग परेशान

18/05/2022

Recent News

मीरगंज शहर में करायी गई फॉगिंग

मीरगंज शहर में करायी गई फॉगिंग

18/05/2022
749
सफापुर व कर्णपुरा पंचायत में योजनाओं की हुई जांच

सफापुर व कर्णपुरा पंचायत में योजनाओं की हुई जांच

18/05/2022
730
सदर अस्पताल में पक्का प्लास्टर काटने के नाम पर हो रही अवैध वसूली

सदर अस्पताल में पक्का प्लास्टर काटने के नाम पर हो रही अवैध वसूली

18/05/2022
763
मीरगंज शहर के डाकघर में पेयजल संकट, कर्मी व आमलोग परेशान

मीरगंज शहर के डाकघर में पेयजल संकट, कर्मी व आमलोग परेशान

18/05/2022
739
Hindi e news Paper Online | Latest News Hindi | VSRS News

ADDRESS :
Ambika Bhavan, Gut No. 1323/1,Sai Nath Park,
More Vasti, Chikhali , Pune-411062
RNI No.:MAHHIN/2018/77713
MOBILE : +917887 886500 / +91 80808 06500

Follow Us

Browse by Category

Site Visitors

12147837
Total Visitors
  • Reporter Signup
  • Privacy Policy
  • Contact
  • e-paper
  • भाषा चुनें

All Rights Reserved By VSRSNEWS

DMCA
PROTECTED

No Result
View All Result
  • भाषा चुनें
    • मराठी
    • हिंदी
  • Home
  • Reporter Signup
  • My Account
  • Video News
  • Poll
  • Public Reporter News
  • E-Paper
    • सप्ताहिक
    • गोपालगंज
    • पुणे
  • विश्व
  • देश
  • राज्य
    • महाराष्ट्र
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • असम
    • आंध्रप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिसा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू-कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगना
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्यप्रदेश
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचलप्रदेश
  • राजनीति
  • पुणे शहर
  • पिंपरी चिंचवड़
  • मुंबई
  • पुणे ग्रामीण
  • गोपालगंज
  • आप का विचार
  • आरोग्य
  • ख़बरनामा
  • खेल
  • तंत्रज्ञान
  • पर्यावरण
  • मनोरंजन
  • महिला जगत
  • युवा जगत
  • वारदात
  • व्यापार जगत
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • Contact

All Rights Reserved By VSRSNEWS

DMCA
PROTECTED

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist