नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा कोरोना पॉजिटिव हुए है। पिछले तीन दिनों से पश्चिम बंगाल के दौरे पर नड्डा गए थे। इसी बीच उनको कोरोना संक्रमण हुआ है। वहां 9 और 10 दिसंबर को उन्होंने रोड शो और रैलियां की थीं। नड्डा ने सोशल मीडिया पर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी। नड्डा ने लिखा है कि वो टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। पिछले एक सप्ताह से उनसे मिलने वाले अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। नड्डा डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी गाइडलाइंस का पालन कर रहे हैं।
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में 3 हजार 138 एक्टिव केस कम हुए हैं। देश में अब कुल 3 लाख 54 हजार 904 (कुल संक्रमितों का 3.62%) एक्टिव केस हैं, यानि इतने मरीजों का इलाज चल रहा है। यह पिछले 148 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 17 जुलाई को देश में 3 लाख 59 हजार 679 एक्टिव केस थे।