सीवान।व्हीएसआरएस संवाददाता: सीवान में सावन के पहली सोमवारी पर मंदिर में भगदड़ के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई। इसमें दो महिला और एक पुरुष शामिल है। भगदड़ में दबने से 2 महिला की मौत हो गई।
जबकि एक युवक की पोखरे में डूबने से मौत हुई है। इसमें 6 अन्य लोगों की हालत गंभीर है। इसमें 3 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं। इनका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। मामला सीवान के सिसवन थाना अंतर्गत ऐतिहासिक महेंद्र नाथ मंदिर का है।
बता दें कि सावन की पहली सोमवारी पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। अहले सुबह गेट खुलने के इंतजार में श्रद्धालु मंदिर के मेन गेट पर खड़े। मंदिर में सरकारी पूजा के बाद जब सुबह 3 बजे जब गेट खुला तो लोग शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए दौड़ पड़े। इसी कारण भगदड़ मच गई।
मृत महिला की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी मुस्ताक चौधरी की पत्नी लीलावती देवी के रूप में हुई। वही घायल महिला प्रतापपुर निवासी जनक देव भगत की पत्नी शिव कुमारी और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर निवासी दीनानाथ यादव की पत्नी अजोरिया देवी है। घायल शिव कुमारी के पति जनक देव भगत ने बताया कि महेन्द्रनाथ मंदिर में सुबह तीन भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
मंदिर का गेट जैसे ही खुला जल चढ़ाने के लिए भगदड़ मच गई। वही गेट के पास दबने से लीलावती देवी की मौत हो गई। घटना के बाद तीनों को सीवान सदर अस्पताल लाया गया। जहां लीलावती देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। परिजनों ने लीलावती देवी के मौत के बाद उसे सदर अस्पताल से अपने घर प्रतापपुर लेकर चले गए।
आपको बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही सिसवन थाना पुलिस और चैनपुर महादेवा ओपी पुलिस मंदिर परिसर में सुरक्षा घेरा बना दिया है। पूजा करने वाले श्रद्धालुओं पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही धक्का-मुक्की करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी किया गया है। वही भीड़-भाड़ इलाके में पुलिस की तैनाती की गई है। घटना सुबह तकरीबन 3:00 बजे की है। फिलहाल मंदिर में स्थिति सामान्य है