भागलपुर। व्हीएसआरएस न्यूज: नवगछिया पुलिस एक युवक के मरने से फिर चर्चा में आ गई है। नवगछिया जिला के झंडापुर ओपी एक एक युवक हो गई। मृत युवक विभूति कुमार उर्फ मनिष कुमार स्कार्पियो चालक है। वह गौरीपुर निवासी शंभू कुमार दास का पुत्र था। उसे 23 अप्रैल को स्कार्पियो गाड़ी लूट के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 23 अप्रैल से अब तक वह पुलिस हाजत में थाना में ही था। नवगछिया ने पुलिस ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। स्वजनों ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेजा जाना चाहिए था, उसे अब तक थाने में क्यों रखा।
मौत के बाद पुलिस पर उठे कई सवाल
मिली जानकारी अनुसार मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि 23 अप्रैल को स्कार्पियो गाड़ी लूट के आरोप में विभूति कुमार उर्फ मनिष कुमार की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस हाजत में उसकी जमकर पिटाई हुई। इसके बाद उसकी मौत हुई। उसके गले तथा शरीर में कई जगह चोट का निशान है। मृतक युवक का कांधा छिला हुआ। नाक और मुंह से खून बह रहा था। पीठ पर जगह-जगह लाल निशान हैं। चेहरे पर काला निशान है। पैर के तलबे और दोनों हथेली पर काफी चोट है।
पुलिस ने दी यह सफाई
वही पुलिस ने बताया कि हाजत में सोमवार की देर रात गले में फांसी का फंदा बना कर विभूति कुमार उर्फ मनिष कुमार ने आत्महत्या कर ली। अहले सुबह संत्री ने उसे देखा। उसे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। इससे पूर्व दुर्गा पूजा के दौरान बिहपुर पुलिस हिरासत में मारपीट के दौरान अशुतोष पाठक की हत्या हो गई थी। उस केस में मुख्य आरोपित तात्कालिक थानाध्यक्ष फरार है।
स्कॉपियो लूट मामले में हुआ था गिरफ्तार
आपको बताते चले कि विभूति गांव के ही फूलो मंडल का स्कार्पियो गाड़ी चलाता था। वह 22 को स्कार्पियो गाड़ी गौरीपुर से मड़वा बारात गया। बारात पहुंचने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने कहा गौरीपुर पहुंचा दो। गौरीपुर के पास घात लगाए पांच आपराधियों ने उसे बंधक बनाकर गाड़ी लूट लिया। इसके बाद उसे साहेबपुर कमाल में छोड़ दिया। उसका मोबाइल भी लूट लिया था। दूसरे के मोबाइल से उसने गाड़ी मालिक फूलो मंडल को फोन कर इसकी जानकारी दी। पुलिस अनुसंधान में ड्राइवर विभूति कुमार उर्फ मनिष कुमार की संलिप्तता सामने आई थी। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।