जमुई। व्हीएसआरएस न्यूज: एनएच 333ए सिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग पर बाराबाद के समीप दो ऑटो के बीच टक्कर हो गई। दोनों ऑटो में सवार आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गए एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरा लाया गया। बताया जाता है कि दो ऑटो यात्री लेकर जमुई की ओर जा रहा था। इसी क्रम में एक ऑटो चालक ओवरटेक कर दूसरे ऑटो से आगे निकल गया। इधर दूसरे ऑटो ने भी ओवरटेक करना शुरू कर दिया।
मिली जानकारी अनुसार ओवरटेक के क्रम में दोनों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर ऐसा कि एक ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने सिकन्दरा पुलिस को दिया। परंतु घटना के एक घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक ग्रामीणों के सहयोग से घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया गया। बताया जाता है कि घायल यात्रियों में घटना होने के दो घन्टे पूर्व जन्म लिया हुआ एक दुधमुंहे बच्चे भी शामिल है।