नवादा| व्हीएसआरएस न्यूज: थाना क्षेत्र के हंडिया पंडपा गांव की सीमा पर दरियापुर पईन में रविवार की संध्या में मिले अज्ञात शव की पहचान कर लिया गया है। सोमवार को अहले सुबह में मृतक के स्वजनों ने किया। मृतक नारदीगंज बाजार निवासी नट टोली के रसीद नट के 35 वर्षीय पुत्र संतोष नट के रूप में किया गया है।
मिली जानकारी अनुसार वह पिछले 25 मई 2021 को अपने घर से शिकार करने के लिए हंडिया पचेया गांव की ओर गया था, तब उसके परिजन ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया था। मोबाइल रिंग होता रहा था,लेकिन संतोष द्वारा उसे रिसीव नहीं किया जा रहा था। काफी खोजबीन किया गया, लेकिन कहीं भी अता पता नहीं चल पाया, तब उसकी पत्नी कुरी देवी ने 26 मई को थानाध्यक्ष को आवेदन देकर उसकी गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज करवाकर अपने पति को खोजने की मांग किया था।
थानाध्यक्ष ने मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुटे रहें। वह उसी दिन से अपने घर से लापता रहा। पिछले तीन चार दिनों से अधिक बारिश होने से कोई व्यक्ति बधार की ओर नहीं जा रहे थे, इसी बीच रविवार की संध्या में हंडिया पंडपा सीमा पर दरियापुर पंडपा पइन में कुछ चरवाहा अपने मवेशियों को चराने के लिए दरियापुर पंडपा पैन की तरफ गया था। मवेशी चराने के दौरान लोगों को तेज दुर्गंध आने लगा। तब लोग किसी तरह दुर्गंध वाले स्थल पर जाकर देखा तो वहां एक आदमी का सड़ा गला हुआ शव देखा गया।
इसके बाद हल्ला हुआ, तब जाकर नारदीगंज थाने को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए शव की शिनाख्त के लिए प्रयास शुरू किया गया। शव होने की सूचना नारदीगंज बाजार समेत इलाके मे फैल गयी, काफी संख्या में लोग जूटे। इसी बीच उसके स्वजनो ने शव की शिनाख्त किया। शव की पहचान होते ही मृतक के स्वजनो का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। घर परिवार में मातम छा गया।
मृतक के पांच पुत्री व दो पुत्र है। जिसमें बधनी कुमारी (14 वर्ष ), अंजली कुमारी (10 वर्ष), पायल कुमारी (4 वर्ष), कल्पना कुमारी (2 वर्ष), अमर कुमार (15 वर्ष) और गुलशन कुमार (1 वर्ष) है। उसकी पत्नी कुरी देवी, पुत्र-पुत्री समेत अन्य परिजन भी इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रहें थे। हाल बेहाल हो रहा था।
परिजनो का कहना था कि वे मद्य को छुडाने के लिए 25 मई को हंडिया पंचेया गांव की ओर गये थे। उसके बाद से वापस नहीं लौटे। जब भी हमलोग संतोष के बारें में जानकारी लेने के लिए थाना जाते थे तो पुलिस डांट फटकर कर भगा देती थी। अगर पुलिस सक्रिय रहती तो यह घटना नहीं होती। मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।
इधर, पुलिस ने शव को सदर अस्पताल नवादा में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। घटना की सूचना पर बीडीओ राजीव रंजन ने मतक के घर पहुंचे और आश्रितों से मिलकर पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रूपये का चेक उपलब्ध कराया। मौके पर थानध्यक्ष मोहन कुमार, बीएसओ दिनेश कुमार, नाजीर चंदन कुमार, सरपंच प्रवेश रविदास समेत अन्य लोग मौजूद रहें। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होने की संम्भावना है।