गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: जिलें के जादोपुर थाना क्षेत्र के जागिरि टोला गांव स्थिति मलाही टोला गांव के पास गंडक नदी में आठ किशोर नहाने के दौरान डूबने लगे।
जिसमें सात किशोरों ने तैर कर अपने जान बचाई। एक 17 साल का युवक लापता बताया जा रहा है। जिसकी खोजबीन में स्थानीय गोताखोरों से किया जा रहा हैं। लापता युवक की पहचान सीवान जिले के मैरवा गांव निवासी जितेंद्र सिंह के बेटा विपुल सिंह के रूप में की गई।
एक युवक की तलाश जारी
लापता युवक विपुल सिंह अपने दोस्तों के साथ मलाही टोला गांव के पास गंडक नदी में नहाने गया था। इसी बीच आठ किशोर गहरे खाई में चल गए जिससे सभी लोग डूबने लगे लेकिन सात किशोर किसी तरह तैर कर जान बचाई वही विपुल लापता हो गया। दोस्तों ने इसकी सूचना लापता युवक के परिजन को दी। परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी जादोपुर थाना को दी।
सूचना पाकर जादोपुर थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू करते हुए स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन किया। लेकिन उसका कही पता नही चल सका। लापता युवक अपने फूफा के घर शहर के पुरानी चौक रहता था।
पढ़ाई के साथ साथ क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट का कोर्स करता था। वह जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी के अंडर-19 का तेज गेंद बाज था। फिलहाल लापता युवक के घर कोहराम मच गई है।