गोपालगंज| व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के कटेया थाना क्षेत्र के कटेया गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भारी संख्या में भीड़ जुट गई और इस घटना की सूचना लोगों ने कटेया थाना की पुलिस को दी गई। कटेया थाना का पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पानी भरे गड्ढे से मजदूर का शव बाहर निकाला गया।
इसके बाद पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कटेया थाना क्षेत्र के कटेया गांव के निवासी अशोक वर्मा मजदूरी का काम करते थे।
कल बुधवार की शाम मजदूर अपने घर से निकले हुए थे और पानी में डूब गए। परिवार के सदस्य उनकी खोजबीन कर रहे थे। लेकिन पता नहीं चल सका था। गुरुवार की सुबह लोगों ने उनका शव पानी भरे गड्ढे में देखा। इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी। ।सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से इस घटना की जानकारी कटेया थाना की पुलिस को दी गई।
कटेया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए उसे गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया। गुरुवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मजदूर का शव उसके दरवाजे पर जैसे ही पहुंचा कि परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के सदस्य झाड़ू मार कर रोने लगे।