गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के थावे थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर एक महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल महिला बलिस्टर शाह की पत्नी विमला देवी बताई गई है। इलाज के लिए उसे गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह विमला देवी अपने दरवाजे पर थी। इस बीच पड़ोस के विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे इसका विरोध किया तो पड़ोस के लोग लाठी-डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद समेत अन्य परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे इसके बाद मामले को सुलझाया गया। फिर घायल महिला विमला देवी को इलाज के लिए परिवार के सदस्य गोपालगंज सदर अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना बलिस्टर साह ने थावे थाने की पुलिस को दे दी है। पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में घायल महिला विमला देवी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर घायल महिला विमला देवी को देखने के लिए उसके परिवार के सदस्य समेत अन्य रिश्तेदार भी सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गए। जहां घायल विमला देवी का हाल उक्त लोगों ने जाना।