गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के थावे रोड में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल महिला को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि थावे रोड के रहने वाले जितेंद्र राम की पत्नी सुमन देवी अपने घर पर मौजूद थी। इस बीच उसके पट्टीदार घरेलू विवाद को लेकर गाली गलौज करना शुरू कर दिए। पूर्व से चल रहे रुपए के लेनदेन को भी लेकर कहासुनी होने लगी। महिला ने इसका विरोध किया तो उसे लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
मौके पर मौजूद अन्य लोगों के बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद घायल महिला ने इस घटना की सूचना अपने पति को भी दी। सूचना मिलने पर पति परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल में पहुंचे। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घायल महिला ने घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। नगर थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।