गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के बलुआ टोला में संदिग्ध स्थिति में एक महिला की मौत हो गई। मृतका संतोष कुवंर की पत्नी प्रीति देवी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद जादोपुर थानाध्यक्ष विक्रम कुमार समेत अन्य पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।
घटना के संबंध में मृतका के ससुरालवालों ने बताया कि बुधवार की रात प्रीति की अचानक तबियत बिगड़ गई। स्थानीय अपताल में डॉक्टरों से दिखाया गया। जहां से गोपालगंज निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने गोरखुपर के लिए रेफर कर दिया। परिवार के सदस्य गोरखपुर लेकर जा ही रहे थे कि उसकी मौत हो गई। उधर, मृतका के मायके वाले भी प्रीति की मौत की खबर सुनकर उसके ससुराल पहुंच गए। इसके बाद दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रीति का मायके सारण जिले के कोपा थाने के कोपा गांव में हैं।
उसकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी। जादोपुर थानाध्यक्ष विक्रम कुमार ने बताया कि महिला की मौत सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में मायके वालों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।