मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज नगर परिषद क्षेत्र के हरखौली पुरब टोला वार्ड संख्या 14 में बुधवार की देर रात मकान की छत गिरने की वजह से एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला सुगिया देवी हरखौली पुरब टोला के रामकिसुन भगत की पत्नी थी।
दरअसल,हरखौली पुरब टोला में बुधवार की रात को 65 वर्षीय सुगिया देवी पुराने छतदार मकान के एक कमरे में सो रही थी। देर रात मकान की छत पुराना होने की वजह से गिर गई। छत गिरने की आवाज सुनकर आपस के लोग इकट्ठे हो गए और मलबे में दबे महिला को निकालने लगे। इसके बाद लोगों ने मलबे में दबी सुगिया देवी को बाहर निकाला। बाद में महिला मृत पायी गई। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुवार की सुबह मृत महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बताया जाता है कि महिला को दो पुत्र अर्जुन सिंह व भीम सिंह है जो घटना समय दूसरे मकान में सोए थे| मां सुगिया देवी पुराने मकान में अकेले सोई थी| घटना के बाद लोग यह कह रहे थे कि अगर सुगिया अपने बेटों के घर होती तो आज जिन्दा होती| ग्रामीणों ने बताया कि सुगिया देवी के दोनों बेटे मां को अलग कर दिए थे जिसके बाद वह पुस्तैनी मकान में अकेले रह रही थी| इस बीच वह हादसे की शिकार हो गई|