गोपालगंज। व्हीएसआरएस न्यूज: जिले के भोरे थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला गांव में सड़क पार कर रही एक महिला को बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला ज्ञानती देवी को इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां परिवार के सदस्य उसे एंबुलेंस लेकर पहुंचे इसके बाद इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज शुरू किया गया।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला ज्ञानती देवी अपने घर के पास सड़क पार कर रही थी। इस बीच तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने महिला को जोरदार धक्का मार दिया। इसके बाद वहां से फरार हो गया। उधर धक्का लगने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ी हुई थी। परिवार के सदस्यों की नजर जब महिला पर पड़ी तो वे उसे इलाज के लिए उठाकर भोरे रेफरल अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया।
जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। वहीं सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में परिवार के सदस्यों की मदद से पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर महिला का इलाज कर रहे हैं।