गोपालगंज| एक संवाददाता: जिले में बिहार यात्रा कार्यक्रम के तहत पहुंचे जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार विधान परिषद के सदस्य उपेन्द्र कुशवाहा का बरौली विधानसभा क्षेत्र प्रखंड मांझा कोइनी बाजार पर स्थानीय पूर्व जिला पार्षद व गोपालगंज जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं व नेताओं ने अंगवस्त्र व फूल मालाओं से स्वागत अभिनन्दन किया गया।
स्वागत अभिनन्दन से गदगद होकर कार्यकर्ताओं के उत्साह व जोश को देख कर श्री कुशवाहा ने कहा कि बिहार में जदयू एक नम्बर की पार्टी बनने से अब कोई रोक नहीं सकता और देश मे जदयू आने वाले दिन में राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनेगी। उन्होंने कहा कि गोपालगंज में ही नहीं बिहार और देश में जदयू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक जुट है।
कार्यकर्ता नीतीश सरकार की विकास की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। इस अवसर पर स्थानीय नेता प्रमोद कुमार पटेल के साथ सुमेर कुशवाहा, बिरेन्द्र कुशवाहा, मंकेश्वर यादव, राम आशीष यादव, दयानन्द शर्मा, बबन कुमार, बिरेन्द्र कुमार मुख्य रूप से थे