बैकुंठपुर। व्हीएसआरएस संवाददाता: ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी कनाडा द्वारा उनके क्षेत्रीय केंद्र चेन्नई की ओर से जूनियर साइंटिस्ट बैकुंठपुर प्रखंड के बनौरा गांव के विवेक कुमार को पीएचडी इन रिसर्च एंड इनोवेशन से नवाजा गया है।
विवेक स्व त्रिभूषण कुमार प्रसाद के पुत्र व हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल एस्ट्यूट हिमाचल प्रदेश के फार्मेसी डिपार्टमेंट के छात्र हैं। विवेक कुमार को विश्व की सबसे विशिष्ट सम्मान मात्र 18 वर्ष की उम्र में पीएचडी से सम्मानित किया गया।
विवेक कुमार को यह सम्मान पीएचडी इन रिसर्च एंड इनोवेशन में दिया गया है।विवेक 2015 से विज्ञान के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। विवेक ने कुछ दिन पहले सैनिकों के लिए चार्जेबल जूते का आविष्कार एवं कोरोना दवा एंटी मॉस्किटो लिक्विड इम्यूनिटी बूस्टर पाउडर पर रिसर्च कर चुके हैं। पूर्व में भी जूनियर साइंटिस्ट डॉ विवेक को कनाडा सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कृत किया जा चुका है।
इसके अलावे राष्ट्रीय युवा गौरव सम्मान, राष्ट्रीय स्वामी विवेकानंद सम्मान, राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान, सारण रत्न सम्मान, ग्लोबल चेंजमेकर सम्मान एवं एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक, किंग बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड का अवार्ड मिल चुका है।