गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता:जिले के कुचायकोट के पहाड़पुर छांगूर में प्रारंभ हुए श्रीमद भागवत कथा कार्यक्रम में विश्व श्रीराम सेना संगठन के कार्यकर्त्ताओ ने श्रद्धेय महराज़ महाराज श्री गुप्तेश्वर पांडेय से शिष्टाचार भेंट की। कार्यकर्त्ताओ ने कहा कि महाराज जी सानिध्य में श्रीमद भागवत कथा में गीता के अनमोल वचनों को सुन सनातन धर्म में पैदा होने पर गौरवशाली महसूस हो रहा है।
पूजनीय पांडेय जी के पास अथाह धार्मिक ज्ञानो को सुन कर बहुत कुछ सीखने को मिला। धर्म के हर पहलू पर ज्ञान प्राप्त हुआ। कहा कि महाराज जी सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें रहे है जो हिन्दुओं के लिए गौरव की बात है| सबसे खास बात यह है कि अवकाश ग्रहण करने के बाद धर्म के प्रति महाराज जी का समर्पण बहुत ही प्रेरणादायक है|
इसने सभी सनातनी लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए| इस अवसर पर जिला प्रमुख सत्यम द्विवेदी, जिला संयोजक विनोद यादव जिला सेवा प्रमुख चुनमुन तिवारी मांझा प्रखंड प्रमुख पंकज रजक पूर्व लोक सभा प्रत्याशी सूरज कुमार आदि थे|
बता दें कि विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल बाबू गुप्ता के मार्गदर्शन में काफ़ी सक्रिय रूप से जिले में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया। जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर बच्चियों का विवाह हो या नि: शुल्क शिक्षा या रक्तदान करना हो। हर सामाजिक कार्य में संगठन के कार्यकर्ता तन मन धन से एकजुट होकर कार्य करते हैं।