बरौली | व्हीएसआरएस संवाददाता: बरौली प्रखंड के कठैईया पुल के समीप छठ प्रतिमा को जमींदोज करने को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है |विश्व श्रीराम सेना के कार्यकर्त्ताओं ने इसका विरोध किया है| साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है|
बताया जा रहा है छठ घाट पर कुछ लोग मिट्टी भराई का कार्य करा रहे थे।इस दौरान छठ प्रतिमा को मिट्टी के अंदर दबाया जा रहा था। जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा विश्व श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओ को दी गई| उसके बाद मौके पर विश्व श्रीराम सेना के जिला संयोजक विनोद यादव, राणाप्रताप सिंह उर्फ सन्यासी जी, चुनमुन तिवारी, सुनील बारी सहित दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर विरोध करना शुरू कर दिया| साथ ही वहां से मिट्टी हटवाने का भी काम किया|
इस दौरान वार्ड पार्षद फिरोज ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि कुछ लोग समाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने का प्रयास किए लेकिन विफल रहे | जिला संयोजक ने कहा कि आस्था से खिलवाड़ बर्दास्त योग्य नहीं है | इस स्थान पर लगभग 100 वर्षो से लोग छठ पूजा करते आ रहे हैं और आगे भी पूजा करेंगे |
लोक आस्था का महा पर्व छठ पूजा पर हजारों लोगों की भीड़ लगती है |इधर, इसकी सूचना प्रशासन को मिलने से पहले ही छठ प्रतिमा के पास से मिट्टी हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया।