मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज व्यापार मंडल सहयोग समिति के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए कुल आठ अभ्यर्थियों ने बीडीओ सह आरओ के समक्ष नामांकन दाखिल किया।
बीडीओ सह आरओ मनोज कुमार पड़ित ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र संतोष यादव ने नामांकन किया है। निर्धारित अवधि तक महज एक ही नामांकन अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया गया है। सदस्य पद के लिए उमाशंकर प्रसाद, प्रभुनाथ यादव, सुनील राय शर्मा,दीनानाथ पांडेय,सुमन यादव रीता देवी तथा जुठन राम ने नामांकन किया है।
गुरुवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई।जिसमें सभी नामांकन पत्र सही पाए गए है| इसके बाद अध्यक्ष सहित सभी सात सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है| हालांकि अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है|