गोपालगंज| व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया। जहां डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह नगर थाना की पुलिस को सूचना मिली थी एक महिला का शव बसडीला गांव में पड़ा हुआ है।
सूचना मिलने के बाद नगर थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों से महिला की पहचान कराई गई। लेकिन किसी ने महिला की पहचान नहीं की। महिला की पहचान नहीं होने के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया। जहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा जाएगा। नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया कि महिला के शव बरामद हुआ है। उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
आसपास के इलाके में भी लोगों से संपर्क कर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की टीम यह भी पता लगाने में जुटी हुई है कि पिछले कुछ दिनों में कहीं से कोई महिला लापता या गायब तो नहीं हुई है। बहरहाल उसके शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा जाएगा। शव की पहचान हो जाएगी तो परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। नहीं तो उसे दफना दिया जाएगा।