गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज में एक युवक ने चाचा-भतीजे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल चाचा-भतीजे को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना विशंभरपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव की है। गुरुवार सुबह घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, चाचा-भतीजे चाकूबाजी में घायल हो गए हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। घायलों की पहचान पप्पू राम और ब्रह्मदेव राम के रूप में हुई है।
परिजनों का कहना है कि आरोपी गांव से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया। मामले में विशंभरपुर पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही। घायलों के परिजनों का आरोप है कि आए दिन शराब के नशे में आरोपी गांव के ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज करता है और इसका विरोध करने पर मारपीट करता है।
इसलिए गांव के ग्रामीण इस मामले में अब तक शिकायत भी दर्ज नहीं करा रहे थे, लेकिन इस बार दोनों घायलों ने शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।