गोपालगंज | व्हीएसआरएस न्यूज: जिले के थावे थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में करंट लगने से दो युवक अचेत हो गए। अचेतावस्था में इलाज के लिए दोनों युवकों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि थावे थाना क्षेत्र के बरगछिया गांव में करंट लगने से एक युवक अचेत हो गया। अचेत युवक अभिजीत कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह फूल तोड़ने के लिए गया था। इस बीच करंट की चपेट में आ गया। वहीं थावे थाना क्षेत्र के ही पिठौरी गांव का युवक करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह अचेत हो गया। अचेत युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि अंकुश कुमार नामक युवक थावे थाना क्षेत्र के भुसाव गांव में काम करने के लिए गया था। इस बीच का करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद वह जैसे ही अचेत हुआ कि मौके पर मौजूद अन्य लोगों की मदद से इलाज के लिए उसे गोपालगंज सदर अस्पताल में लाया गया।
जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद युवक के परिवार के सदस्य भी सदर अस्पताल में पहुंच गए। जहां उनकी मौजूदगी में युवक का इलाज किया जा रहा है।