गोपालगंज| व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के थावे थाना क्षेत्र कबिलासपुर गांव के पास मंगलवार की दोपहर दो बाइकों की हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी संख्या में भीड़ जुट गई। इसके बाद उनकी मदद से इलाज के लिए दोनों बाइक सवार युवकों को गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के आशा रावत के टोला गांव के दिलीप कुमार सिंह एक बाइक पर सवार होकर कविलसवा गांव की ओर जा रहे थे।
इस बीच सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे दोनों बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में दोनों का इलाज किया जा रहा है। उधर हादसे की सूचना जख्मी दोनों युवकों के परिजनों को अस्पताल कर्मियों की मदद से दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद हादसे में जख्मी दोनों युवकों के परिजन सदर अस्पताल में पहुंच गए। जहां इमरजेंसी वार्ड में काफी संख्या में उनकी भीड़ जुट गई।
इस क्रम में कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बाद में सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने लोगों को इमरजेंसी वार्ड से बाहर निकाला। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई वही परिवार के सदस्य जख्मी युवकों के साथ मौजूद थे। जिनकी देखरेख में डॉक्टर व कर्मी दोनों घायलों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में कर रहे थे।