गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर मोड़ के पास शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
जख्मी युवक कुचायकोट थाना क्षेत्र के मनिहारा और मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोइनी गांव के रहने वाले बताया जा रहे हैं। इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों की देखरेख में दोनों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के मनियारा गांव के निवासी शशिकांत व मांझागढ़ थाना क्षेत्र के गांव में कोइनी गांव के एक युवक को अपने घर बुलाकर ले जाने के लिए निकले थे।
शशिकांत कोइनी गांव से युवक को अपनी बाइक पर बैठा कर ले अपने गांव कुचायकोट थाना क्षेत्र के मनियारा लौट रहे था। इस बीच वे जैसे ही गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर मोड़ के पास पहुंचे कि उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और एक जानवर से जाकर टकरा गई।
जिससे एक बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। वहीं सूचना मिलने के बाद दोनों युवकों के परिजन अस्पताल में पहुंच गए। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है।