गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में हुई मारपीट में देा महिला व एक युवती घायल हो गई। घायल गीता देवी, रूबी देवी व दिव्यांग मानती कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।
मारपीट में घायल महिलाओं ने बताया कि उनके पड़ोस के लोग पूर्व में हुई घटना को लेकर उनके घर में घुस गए और मारपीट की। मारपीट में दौरान लाठ-डंडे से हमला किया गया। वहीं घर में रखे गए अनाज समेत अन्य सामान को फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। उधर, सदर अस्पताल में तैनात नगर थाने की पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज कर लिया है।
ज्ञात हो कि रविवार की देर शाम जमीन विवाद को लेकर वृद्ध हरेराम प्रसाद की पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।।