गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ रोड में सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि थावे थाना क्षेत्र के अमैठी खुर्द गांव निवासी वीरेंद्र कुमार और रामावती देवी एक बाइक पर सवार होकर गोपालगंज की तरफ आ रहे थे।
इस बीच गोपालगंज की तरफ से हरखूआ रोड की तरफ जा रहे तेज रफ्तार से बाइक से इनकी बाइक टकरा गई। जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
उधर हादसे की जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिजन भी सदर अस्पताल में पहुंच गए। जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की और परिवार के सदस्यों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे में महिला रामावती देवी को गंभीर चोटें लगी हैं।