गोपालगंज | व्हीएसआरएस न्यूज: नगर थाना क्षेत्र के कररिया गांव में हिस्से के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में एक पक्ष की ओर से लालबाबू प्रसाद, टुनटुन प्रसाद, शत्रुघ्न प्रसाद, सीमा देवी व कविता देवी शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से जितेंद्र कुमार और राकेश कुमार घायल हो गए हैं। सातों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद नगर इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार मामले की छानबीन करने में जुट गए हैं। घायलों ने बताया कि हिस्से के विवाद को लेकर दोनों पक्ष के बीच मारपीट हो रही थी। मारपीट के क्रम में चाकू व लोहे की रॉड से हमला कर घटना को अंजाम दिया गया है।
उधर सदर अस्पताल में तैनात नगर थाना के सब इंस्पेक्टर बीएन राय ने दोनों पक्ष के घायल लोगों का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन करने में जुट गए हैं।