गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के खुशीहाल छापर गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता की जलाकर हत्या करने की कोशिश की गई।
गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता अमीर राम की पत्नी पुष्पा देवी बताई जा रही है। इलाज के लिए उसे हथवा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अमीर राम की पत्नी पुष्पा देवी को उसके ससुराल के लोग दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित करते रहते थे। इस बीच मंगलवार की सुबह दहेज की मांग को लेकर पुष्पा देवी के ऊपर ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल उड़ेल दिया और उसके शरीर में आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।
आसपास के लोगों व परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से पुष्पा देवी को इलाज के लिए हथुआ अनुमंडल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत चिंताजनक है। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुष्पा देवी के मायके व ससुराल के लोग भी सदर अस्पताल में पहुंचकर उसकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
उधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मामले की छानबीन करने में जुट गई है।