गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेदौली गांव में गुरुवार को परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र के ऊपर पेड़ गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल छात्र को इलाज के लिए कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया।
जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि श्याम देव ठाकुर का पुत्र परीक्षा देने के लिए घर से स्कूल में गया हुआ था। गुरुवार की दोपहर वह वापस अपने घर परीक्षा देकर लौट रहा था। इस बीच रास्ते में उसके ऊपर पेड़ गिर गया। जिससे वह दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की नजर जब छात्र पर पड़ी तो छात्र जयराम को पेड़ से बाहर निकाला। इसके बाद इस घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गई।
परिजन घटना की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद इलाज के लिए पहले कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए।
जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए उसकी हालत नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में परिजनों की मौजूदगी में छात्र का इलाज किया जा रहा है।