गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के पास नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोपालगंज जिले के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के तिवारी मटिहनिया गांव के रहने वाले दुर्गेश कुमार, कुसुम देवी और आदित्य कुमार एक बाइक पर सवार होकर गोपालगंज शहर में इलाज कराने के लिए आ रहे थे। इस बीच वे जैसे ही नगर थाना क्षेत्र के बसडिला गांव के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे कि अचानक जानवर के आ जाने के कारण उनकी बाइक असंतुलित हो गई और वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क दुर्घटना में घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया।
जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज भी इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। उधर हादसे की सूचना अस्पताल कर्मियों की मदद से घायल लोगों के परिजनों को दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद घायल लोगों के परिजन सदर अस्पताल में पहुंच गए। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनकी मौजूदगी में डॉक्टर व कर्मी घायलों का इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।