उचकागांव। व्हीएसआरएस संवाददाता: स्थानीय थाना क्षेत्र के इटवा बलिभद्रपट्टी गांव में शनिवार की देर रात को अज्ञात चोरों ने बंकी खाल पंचायत के मुखिया पति व समाजसेवी अशोक साह के घर से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं इसी थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के विशाल कुमार के घर गोदाम में लगी बाइक भी चोरी कर ली गई।
मुखिया पति की बाइक की घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है। मुखिया पति अशोक साह ने थाने में आवेदन दिया है। इसके बाद पुलिस ने मुखिया पति के आवास के बाहर में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। हालांकि उसमे चोरों का चेहरा साफ नहीं दिख पाया। पीड़ित मुखिया पति ने बताया कि शनिवार की रात को वे लगभग 10 बजे अपनी बाइक घर के बाहर पर रखकर सो गए। सुबह जब उठे तो बाइक गायब मिली। अचानक बाइक गायब देखकर परिजन आस पास खोजने लगे। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने बताया कि थाने में आवेदन दिया गया है।
उन्होंने बताया कि उक्त गांव में वर्षो से चोरी नही हुई। जो चिंता का विषय है। बाइक की चोरी से लोगों मे दहशत का माहौल है। थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने बताया कि जो भी अज्ञात चोर सक्रिय हुए है। उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस और भी सक्रिय हो गयी है और गश्त को तेज कर दिया गया है। वैज्ञानिक तरीके से जांच कर घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।