मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज शहर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र पर बुधवार को गुरु पूर्णिमा दिवस मनाया गया| इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमें राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुनिता बहन ने कहा कि विश्व में मानव मात्र को सच्ची राह जो बता दे अर्थात वर्तमान दु:ख अशांति, तनाव, चिंता से भरे जीवन में सुख, शांति, आनंद एवं खुशी का माहौल पैदा कर दे, भटके हुए मन को शांत एवं एकाग्र कर दे, मन का भटकना जन्म जन्म से छुड़ा दे ऐसी आत्मा को गुरु कहते हैं।उन्होंने कहा कि देहधारी गुरु अनेक होते हैं, सच्चा सतगुरु एक ही होता है। जिसे ईश्वर या गॉड कहते हैं।जो स्वयं रक्षा करना जानते हैं ईश्वर उनकी रक्षा करते हैं।
वही राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला बहन ने कहा कि तू एक हाथ बढ़ाओ वह हजार भुजा के साथ आप को संभालने के लिए आतुर है। इसके लिए परमात्मा में ध्यान और नियमित प्रार्थना जरूरी है। मन को स्थिर रखकर के ही हम परमपिता परमात्मा का ध्यान कर सकते हैं। कार्यक्रम में सुनीता बहन, उर्मिला बहन, विनोद भाई,टुनटुन भाई ,केदार भाई ,मालती माता ,तारा माता ,सतीश भाई, कन्हैया भाई आदि मौजूद थे|