उचकागांव| व्हीएसआरएस संवाददाता: पूर्व मुखिया अरुण सिंह की हत्या में शामिल शातिर बदमाश चन्दन सिंह ऊर्फ हड्डी सिंह को पुलिस ने सिवान से गिरफ्तार कर लिया|इस पर हत्या, रंगदारी,लूट,आर्म्स एक्ट सहित दर्जनों मामले दर्ज है| पूर्व मुखिया अरुण सिंह हथुआ प्रखंड के मटिहानी नैन पंचायत के जिगना गोपाल के रहने वाले थे| उस समय हत्या के बाद लोग उग्र होकर एन एच को जामकर बवाल काटा था| पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी सिवान के दरौली थाना क्षेत्र के हरपुर नहर के समीप से की| गिरफ्तार चंदन सिंह उर्फ हड्डी सिंह सिवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के ओईनी गांव रहने वाला है|
बताया जा रहा है कि मीरगंज पुलिस को सूचना मिली कि पूर्व मुखिया अरुण सिंह की हत्या में शामिल चंदन सिंह ऊर्फ हड्डी सिंह हरपुर नहर के पास अपने साथियों के साथ अपराध की योजना बना रहा है| उसके बाद थानाध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने सिवान जिले के हरपुर गांव के नहर के समीप मंगलवार की देर रात छापेमारी कर पर चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस का कहना कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चंदन ने कई अहम सुराग दिया है जिसके आधार पर छापेमारी की जा रही है|
क्या है मामला
आपको बताते चलें कि मीरगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी नैन पंचायत के पूर्व मुखिया अरुण सिंह की हत्या उनके गैराज के समीप दो बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी| जिसके बाद पीड़ित परिवार द्वारा हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी|
वहीं मामले को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी| इस दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी है| थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी से कई अहम सुराग मिले हैं जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है|