गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफ़िस चौक के पास एक पुलिस कर्मी को अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार धक्का मार दी और मौके से फरार हो गया। जबकि धक्का लगने से पुलिसकर्मी बुरी तरह जख़्मी हो गया।
वहीं जख़्मी पुलिस कर्मी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जहां उसका सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। जख़्मी पुलिसकर्मी होमगार्ड जवान स्व रामदेव सिंह का बेटा बलबीर सिंह बताया जाता है।
मिली जानकारी अनुसार जख़्मी पुलिस कर्मी होमगार्ड जवान है और उत्पाद विभाग में कार्यरत है। जिसका ड्यूटी खजुर्बानी में लगाई गई है। लेकिन छापेमारी में जाने के लिए वह अपना ऑफिस जा रहा था। बुधवार को पोस्ट ऑफिस चौक के पास खड़ा था तभी एक मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार धक्का मार दिया और फ़रार हो गया। जिससे वह बुरी तरह जख़्मी हो गया।
जख़्मी अवस्था मे साथी पुलिस कर्मियो ने उसे तत्तकाल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका ईलाज चल रहा है। फिलहाल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जख़्मी पुलिसकर्मी का ईलाज चल रहा है।