गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के थावे थाना क्षेत्र के पंडित के हरपुर गांव में करंट की चपेट में आने से एक किशोर अचेत हो गया। अचेत किशोर को परिवार के सदस्यों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि किशोर इमरान अपने घर में काम कर रहा था। इस बीच पंखा के तार से करंट उसे लग गया। जिससे वह अचेत हो गया। अचेतावस्था में परिवार के सदस्यों की नजर जब किशोर पर पड़ी तो परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल में पहुंचे।
जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि इलाज के बाद किशोर की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रही है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि पंखे का तार कटा हुआ था और किशोर को इस बात की जानकारी नहीं थी। वह घर में काम करने के दौरान पंखे के कटे तार के संपर्क में आ गया। जिससे वह अचेत हो गया था।
अचेत अवस्था में इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। उधर किशोर के अचेत होने की सूचना मिलने के बाद उसके अन्य परिवार के सदस्य व रिश्तेदार भी सदर अस्पताल में पहुंचकर उसकी हाल जानने मैं लगे हुए थे।