मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज शहर में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र पर शिक्षक दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। सेवा केंद्र पर शिक्षकों के सम्मान में केक काटकर और मोमबत्ती प्रज्वलित कर देश और समाज को रास्ता दिखाने वाले शिक्षक वर्ग को याद किया गया।
सेवा केंद्र प्रभारी सुनीता बहन ने बताया की सच्चा शिक्षक वह है जो हमें सत्य का पाठ पढ़ाता है और जो ज्ञान के माध्यम से हमारे जीवन का आसान बनाता है। वह हमारी जिंदगी की सच्चा राह दिखाता है। सच्चा शिक्षक वही है जो अपनी अमूल्य शिक्षाओं से हमारे जीवन को वैसा आकार दे जिससे समाज और देश को लाभ मिले।
सभी गुरुओं के परम सद्गुरु परमात्मा है, जब हम जीवन में परम सद्गुरु द्वारा सिखाए गए अध्यात्मिक ज्ञान का अभ्यास करते हैं तो हम आध्यात्मिक सितारे बन जाते हैं। आध्यात्मिक ज्ञान से अज्ञान रूपी अंधकार दूर होता है और ज्ञान का उदय होता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सुनीता बहन , उर्मिला बहन, रूबी बहन ,खुशबू बहन, विनोद भाई, टुनटुन भाई, मालती माता, कमलावती माता, आदि ने भी अपने विचारों को प्रकट करते हुए कहां की हमें अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए जो हमें राह दिखाते हैं।