गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: शहर के कमला राय महाविद्यालय के सभाकक्ष में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद की जयंति युवा दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में कमला राय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रुकसाना खातून, अभाविप नगर अध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार, पूर्व नगर उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीण पाण्डेय उपस्थित रहें। प्राचार्य डॉ. रुकसाना खातून ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डाला। युवाओं को स्वामी के जीवनी से प्रेरणा लेकर देश हित में कार्य करने की बात कही। नगर अध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने देश धर्म और सभ्यता संस्कृति की खुशबू पूरे विश्व में फैलाने का कार्य किए।
भारत को जगत गुरु का ताज दिलाए। मौके पर जिला संयोजक अनीश कुमार ने कहा कि अभाविप स्थापना काल से ही स्वामी जी को अपना आदर्श मानकर समाज हित और देश हित में कार्य करती आ रही है। सभा का संचालन नगर मंत्री प्रिंस कुमार व धन्यवाद ज्ञापन विभाग सह संयोजक अभिषेक कुमार पाण्डेय ने किया। इसके बाद स्वामी जी के जन्म जयंती के अवसर पर कमला राय महाविद्यालय में पौधारोपण किया गया। मास्क भी वितरण किया गया। शाम 6:30 बजे वीएम स्कूल के प्रांगण में दीप प्रज्वलित कर स्वामी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का शपथ लिया गया।
मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रौशन श्रीवास्तव, पूर्व विभाग संयोजक सन्नी सिंह, नगर सह मंत्री आकाश गोयल, अभिनन्दन दुबे, सूरज कुमार, पूर्व नगर मंत्री अनूप दुबे, पूर्व नगर मीडिया प्रमुख अश्विनी सोनी, नगर सोशल मीडिया प्रमुख रत्नेश सिंह, विश्वविद्यालय सोसल मीडिया संयोजक नवीन सिंह, प्रिया कुमारी,अशोक सिंह, कॉलेज अध्यक्ष मंजीत राय, एसएफएस प्रमुख आशीष पटेल, निहाल पटेल, हरिओम राय व आंनद हिन्दुस्तानी सहित अनेक कार्यकर्ता रहें।