गोपालगंज| व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के तिरबिरवा गांव में पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर बुधवार की देर रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के क्रम में दोनों पक्षों की ओर से छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मारपीट की इस घटना में एक पक्ष की ओर से रूणा कुमारी और पवन कुमार घायल हो गए हैं। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से घायल लोगों में बिपति देवी, मीना देवी, रूपा कुमारी और सन्नी कुमार शामिल हैं। इन्हें भी इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट व तनाव की सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस बुधवार की देर रात ही तिरबिरवा गांव में पहुंची जहां स्थिति को नियंत्रण में किया गया। वहीं मारपीट में घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेजा गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर बुधवार की देर रात दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से लोग लाठी डंडा से एक दूसरे पर हमला करने लगे। इस हमले में दोनों पक्षों की ओर से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला जब शांत हुआ तो उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेजा गया। नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया कि मारपीट के मामले में आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।